Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

तमिलनाडु के पुन्नकयाल गांव में गंभीर पेयजल संकट, निवासियों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तूतुकुडी जिले का पुन्नकयाल गांव इन दिनों गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहा है। 'नमक्कु नामे' योजना के तहत तीन करोड़ रुपये की सरकारी परियोजना के बावजूद ग्रामीणों तक दो साल से पानी की नियमित सप्लाई नहीं हो पाई है। जबकि इस योजना का मकसद हर घर को व्यक्तिगत पेयजल कनेक्शन प्रदान करना है।

10 हजार से ज्यादा की आबादी वाले इस गांव में हर 60 दिन में सिर्फ एक बार पाइप से पानी आता है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी पर हर महीने 2,000 से 3,000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। पानी की किल्लत के साथ-साथ इसका भंडारण भी असुरक्षित हो गया है। मच्छर बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

इलाके के लोगों का आरोप है कि अधिकारियों से बार-बार अपील करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने तमिलनाडु सरकार और तुतुकुड़ी जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने और जल्द से जल्द पानी की नियमित आपूर्ति बहाल करने की अपील की है।