Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

नासिक में भीषण सड़क हादसा, कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में 7 लोगों की मौत

Maharashtra: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये दुर्घटना बुधवार देर रात जिले के डिंडोरी कस्बे के पास वाणी-डिंडोरी मार्ग पर एक पौधशाला के पास हुई, जिसकी सूचना पुलिस को रात 11 बजकर 57 मिनट पर मिली।

अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिरे मिले। पुलिस ने बताया कि सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद, पुलिस और अन्य एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।