Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

ग्लोबल मार्केट के ट्रेंड से सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले ट्रेंड को देखते हुए इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। उम्मीद से ज्यादा अमेरिकी महंगाई और बेरोजगारी डेटा से इन्वेस्टर ताज्जुब में थे। इससे उन्हें अमेरिकी अर्थव्यवस्था में रेट कट बहुत ज्यादा कम होने की उम्मीद नहीं है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 230 अंक टूटकर 81,381 पर जबकि एनएसई निफ्टी 34 अंक गिरकर 24,964 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन सबसे ज्यादा गिरे जबकि एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंफोसिस सबसे ज्यादा बढत में रहे। मेटल, मीडिया, हेल्थकेयर, आईटी और एफएमसीजी शेयरों ने बाजार की स्पीड दी वहीं पावर, प्राइवेट सेक्टर के बैंक, रियलिटी और ऑटो शेयरों ने बाजार को नीचे खींच लिया।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट बढत के साथ बंद हुए; जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और सियोल का कोस्पी गिरावट में रहे। यूरोपीय बाजार मिले जुले रुख पर कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट गुरुवार को निचले स्तर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 4,926 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।