Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील बैरागी का मौत

नेशनल हाईवे 74 पर सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। मामला उधम सिंह नगर के दिनेशपुर का है जहां जफरपुर गदरपुर मार्ग पर मोहनपुर के पास तेज गति से आ रहा कैंटर ने बाइक सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई बता दे कि बुजुर्ग का नाम सुनील बैरागी जो मूल रूप से चितरंजनपुर नंबर 2 के निवासी हैंl

मृतक सुनील बैरागी वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक एवं पूर्व स्वास्थ्य विभाग के रिटायर कुर्मी थे। वह अपने निजी काम से वहां से गुजर रहे थे तभी अनियंत्रित गति से आ रहे कैंटर ने उनका जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दिनेशपुर पुलिस और 112 की टीम ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर रेफर कर दिया तो वहीं कुछ ही दूरी से कैंटर और चालक को गिरफ्तार भी कर लिया गया l