Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में मतदान के लिए सुरक्षा सख्त

जम्मू -कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए मतदान शुरू हो गए है। मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद यह पहला संसदीय चुनाव है।

इंडिया गठबंधन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रभावशाली शिया नेता और पूर्व मंत्री आगा रुहुल्लाह मेहदी को मैदान में उतारा है, जबकि पीडीपी ने अपनी युवा इकाई के अध्यक्ष वहीद पारा को उम्मीदवार बनाया है।

श्रीनगर, गांदरबल, पुलवामा और बडगाम और शोपियां जिलों के कुछ हिस्सों में 2,135 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां मतदान होगा। कश्मीर संभाग के प्रवासी मतदाताओं के लिए छब्बीस विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 21 जम्मू में, चार दिल्ली में और एक उधमपुर जिले में है।

सभी मतदान केंद्रों पर जिलों और सीईओ कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्षों में लाइव वेबकास्टिंग के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।