Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

पुंछ हमले के तीन दिन बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना के काफिले पर हमले के तीन दिन बाद भी आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने जिले के सुरनकोट इलाके में शाहसितार से सटे कुछ नजदीकी इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान भी बढ़ा दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डीआइजी, एसएसपी, जीओसी समेत कई अधिकारी इलाके में कैंप कर रहे हैं और हालात पर पैनी नजर रख रहे हैं।

जिले के सुरनकोट इलाके में शाहसितार के पास हुए आतंकी हमले में पांच वायुसेना कर्मी घायल हो गए थे। एक जवान अस्पताल में इलाज के दौरान शहीद हो गया। शाहसितार, गुरसाई, सनाई और शीनदारा टॉप समेत कई इलाकों में सेना और पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन जारी है। पुंछ अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है जहां 25 मई को छठे चरण में वोटिंग है।