Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

J&K: कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चेतावनी, स्कूली छात्रों को घरों में रहने की दी हिदायत

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में खराब मौसम और जम्मू-कश्मीर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) की ओर से जारी हिमस्खलन की चेतावनी के बाद एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों में क्लास 29 अप्रैल को सस्पेंड कर दी गई। 

कुपवाड़ा में जारी भारी बारिश की वजह से कई सड़कें, पुल और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। भारी बारिश की वजह से रजवार में सुल्तानपोरा ब्रिज को काफी नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन से आधा दर्जन गांव जिला मुख्यालय से कट गए हैं। 

आईएमडी ने राज्य में 30 अप्रैल तक अलग-अलग जगहों पर गरज/बिजली/ओलावृष्टि के साथ कई ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। साथ खराब मौसम को देखते हुए, जिले के लोगों को सामान्य तौर पर अलर्ट रहने को कहा गया है।