Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

हिमाचल प्रदेश में हट्टी समुदाय को दिया गया अनुसूचित जनजाति का दर्जा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश में हट्टी समुदाय को एसटी (अनुसूचित जनजाति) का दर्जा देने के लिए अधिसूचना जारी की है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में कहा कि वे लोगों को एसटी कानून के बारे में बताने के लिए तीन जनवरी को नाहन का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हट्टी समुदाय लंबे समय से इसकी मांग कर रहा था। 

हट्टी समुदाय अब अनुसूचित जनजातियों को मिलने वाले सभी लाभों, विशेषकर शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण का हकदार होगा। हट्टी समुदाय शहरों में 'हाट' कहे जाने वाले छोटे बाजारों में घर में उगाई गई सब्जियां, फसलें, मीट और ऊन बेचने से जुडा हुआ है।

हट्टी की मातृभूमि गिरी और टोंस नदियों के बेसिन में हिमाचल-उत्तराखंड सीमा तक फैली हुई है।