Breaking News

दिल्ली: रोहिणी में चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या     |   दिल्ली: तमिलनाडु सीएम विजय ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात     |   NEET पेपर लीक: आरोपी पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर को 10 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा     |   डीके शिवकुमार ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात की     |   सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी     |  

Sant Sansad 2026: सनातन के उत्थान के लिए हमें तीर्थाटन को बढ़ावा देना होगा — मयूरेश महेंद्र दीक्षित

नई दिल्ली में 16 मई को NETWORK-10 द्वारा ‘संत संसद’ कार्यक्रम का आयोजिन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए संतों, धर्माचार्यों ने राष्ट्र, धर्म और संस्कृति से जुड़े अहम विषयों पर मंथन किया। इस विशेष आयोजन में सामाजिक समरसता, जातिवाद के दुष्प्रभाव, धर्मांतरण की चुनौतियां, तीर्थ स्थलों के विकास और भारत की आध्यात्मिक तथा आर्थिक शक्ति जैसे मुद्दों पर भी संवाद हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य संत समाज के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

इस कार्यक्रम में मयूरेश महेंद्र दीक्षित महाराज भी शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 'सनातन के उत्थान के लिए हमें तीर्थाटन को बढ़ावा देना होगा। आज के समय में अगर समाज में प्रबोधन करना है तो युवा संतों को ही आगे आना होगा, इसी के साथ जीतने भी बड़े संत है उन सभी की हमें बुद्धि चाहिए, ज्ञान चाहिए, अनिभाव चाहिए जिन्हें अपनाकर हम युवा संत सनातन धर्म के हित में कार्य कर सके।'