Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

एक-दूजे से जुदा हुए सचिन-सारा, शपथ पत्र में किया खुलासा

जयपुर: चुनावी हलचल के बीच राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट अपनी पत्नी सारा पायलट से अलग हो गए. सचिन पायलट ने इसका खुलासा आज नामाकंन पत्र के साथ दिए एफिडेविट में किया. हालांकि दोनों के तलाक की सूचना एब तक सार्वजनिक नहीं हुई है. इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब पायलट ने शपथ पत्र में पत्नी के नाम के आगे तलाकशुदा लिखा. सचिन और सारा के दो बच्चे हैं. दोनों बच्चे सचिन के पास है. इसका भी हलफनामे में खुलासा किया है. 

जानकारी के मुताबिक, 19 साल पहले 15 जनवरी 2004 को सचिन और सारा वैवाहिक बंधन में बंधे थे. सारा जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अबदुल्ला की बेटी है. कहा जाता है कि सचिन-सारा की इस शादी से दोनों के घरवाले नाखुश थे. इस कड़ी में सचिन तो अपने घरवालों को मनाने में कामयाब हो गए थे. लेकिन सारा अपने परिजनों को मनाने में नाकाम रही थी. सारा लंदन में पढ़ी-लिखी है. दोनों की शादी तत्कालीन दौसा सांसद एवं सचिन की मां रमा पायलट के दिल्ली स्थित आवास पर हुई थी. 

इससे पहले अभी तक सचिन और सारा के बीच तलाक होने की खबरें कई बार सामने आई लेकिन कभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई. लेकिन अब जब भी तलाक हुआ है इसकी भनक भी किसी को नहीं लगी. दोनों के बीच तलाक कब हुआ यह अभी सामने नहीं आ पाया है. लेकिन अब मंगलवार को टोंक विधानसभा सीट से भरे गए नामांकन को दौरान फाइल किए गए हलफनामे से तलाक की बात सामने आई है. 

सचिन पायलट ने अपना पहला लोकसभा चुनाव दौसा से लड़ा था. दौसा से चुनाव जीतकर वे पहली बार संसद पहुंचे. बाद में पायलट बेहद कम उम्र में केन्द्र सरकार में मंत्री बने. पायलट वो शख्स हैं जिन्होंने अपने पिता राजेश पायलट की राजनीतिक विरासत को बखूबी संभाला. सचिन राजनीति में तेजी से उभरते हुए कांग्रेस पार्टी में छा गए. पायलट राजस्थान कांग्रेस के करीब सात साल तक अध्यक्ष भी रहे हैं. उनके अध्यक्ष काल में कांग्रेस पिछली बार सत्ता में लौटी थी.