Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Rajasthan: सचिन पायलट ने चुनाव में हुई हार पर दिया बयान

Rajasthan: चुनाव में हुई हार पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि उन्होंने जीतने की पूरी कोशिश की लेकिन राजस्थान में सरकार बनाने में असफल रहे। टोंक में पायलट ने कहा कि हम इस परिणाम से खुश नहीं हैं। हम पार्टी के मंच पर इस पर चर्चा करेंगे।

हम उन कारणों पर चर्चा करेंगे कि हम सरकार बनाने में क्यों विफल रहे? मैं अपनी बात भी पार्टी मंच पर रखूंगा। बीजेपी ने राजस्थान में 199 सीटों में से 115 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस राज्य की तीन दशक की सत्ता बदलने के रिवाज को दूर करने में सफल नहीं रही और मतदाता ने उन्हें सत्ता में बाहर का रास्ता दिखा दिया।

कांग्रेस पार्टी ने 69 सीटों पर जीत हासिल की, पायलट ने दोबारा चुने जाने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया और इसका श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया।

उन्होंने कहा कि हम विकास के लिए काम करते रहेंगे और हमने पिछले पांच सालों में जो काम किया, उससे दोगुनी मेहनत करेंगे। हम जनता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और समर्पित रहेंगे।

सचिन पायलट ने बयान देते हुए कहा कि “हमने पूरी कोशिश की लेकिन फिर भी हम सरकार नहीं बना पाए और पूरी ताकत से चुनाव लड़ा जो हो सकता था वो सबकुछ किया फिर भी कामयाब नहीं हुए। इस बात का हमें खेद है लेकिन पार्टी प्लेटर्फाम पर इस पर चर्चा करेंगे ऐसा क्यों हुआ क्या कारण रहे कि हम दुबारा सरकार रिपीट नहीं कर पाए, क्योंकि हर बार सरकार बनती है हम रिपीट नहीं कर पाते हैं तो इस पर चर्चा भी करनी पड़ेगी। मुझे लगता है लोकसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं है तो जो भी हमें तब्दीली करनी है या जो भी हमको इंटरनलाइज करनी हो कदम उठाने हो उस पर चर्चा करेंगे अपनी बात पार्टी प्लेटफॉर्म पर रखेंगे।”

उन्होंने कहा कि “बहुत बड़ी जीत हुई है कांग्रेस पार्टी की इस क्षेत्र से। मैं ये जीत को जनता को समर्पित करता हूं और जो जीत हुई है उसके श्रेय सभी कार्यकर्ता को जाता है कि लगभग एक महीने तक सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। हम लोगों को ऐतिहासिक बड़ी जीत यहां से दिलाई है उनका मैं धन्यवाद ज्ञापित किया है। जो हम लोगों ने यहां पर काम किए हैं विकास के वो अगले पांच साल तक दोगुनी गति से करें इस बात के लिए पूरी तरह कमिटेड हैं और समर्पित रहेंगे।