Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

सपा को 20 महीने बाद फिर से हासिल होगा पुराना रुतबा

उत्तर प्रदेश की विधान परिषद के लिए 13 सदस्य गुरुवार को निर्विरोध चुन लिए गए. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के 10 एमएलसी चुने गए तो सपा के हिस्से में तीन एमएलसी सीटें आई हैं. इसके साथ ही विधान परिषद का सियासी गणित बदल गया है. यूपी विधान परिषद में कांग्रेस की तरह बसपा जीरो हो गई है तो बीजेपी के नए सहयोगी बने आरएलडी और सुभासपा ने एंट्री मारी है. बीजेपी को सहयोगी के साथ सीटें साझा करने के चलते कुछ सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है तो सपा को दो सीटों का फायदा ही नहीं मिला बल्कि उसे अपना पुराना रुतबा भी मिल जाएगा.