Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

कन्नौज लोकसभा सीट से सपा नेता अखिलेश यादव ने भरा पर्चा

उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से एसपी प्रमुख अखिलेश यादव ने पर्चा भरा। अखिलेश ने सबसे पहले 2000 में कन्नौज संसदीय सीट जीती थी और बाद में 2004 और 2009 में भी वो यहां से जीते।  2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने ये सीट खाली कर दी और उनकी पत्नी डिंपल यादव उप-चुनाव में यहां से जीती। डिंपल 2014 में भी जीतीं लेकिन 2019 में बीजेपी के सुब्रत पाठक से हार गईं। कन्नौज सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।