Breaking News

एक्टर इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, टेस्ट में हुई पुष्टि     |   BJP मुख्यालय में चार घंटे चली बैठक खत्म, युवाओं को लेकर बनी रणनीति     |   प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |   नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, लापता लोगों की तलाश जारी     |   नेपाल बाढ़ पर खड़गे की पीएम और गृहमंत्री को चिट्ठी, भारतीयों की मदद की मांग     |  

सबरीमाला सोना चोरी का मामला, SIT ने मुख्य पुजारी को किया गिरफ्तार

Kerala: सबरीमाला सोना चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार को यहां भगवान अयप्पा मंदिर के मुख्य पुजारी कंडारारू राजीवरू को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने ये जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, राजीवरू से सुबह एक अज्ञात स्थान पर पूछताछ की गई और दोपहर के समय उन्हें एसआईटी कार्यालय ले जाया गया, जहां उनकी गिरफ्तारी औपचारिक रूप से दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि ये गिरफ्तारी मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी और त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पद्मकुमार द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर की गई।

एसआईटी ने पाया कि राजीवरू के पोट्टी के साथ घनिष्ठ संबंध थे और उन्होंने मंदिर में द्वारपालक (संरक्षक देवता) की प्लेटों और श्रीकोविल (गर्भगृह) के द्वार के फ्रेम की प्लेटों पर दोबारा परत चढ़ाने की सिफारिश की थी। अधिकारियों ने बताया कि बाद में जब त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने दोबारा ‘प्लेटिंग’ के लिए उनकी अनुमति मांगी, तो राजीवरू ने अपनी मंजूरी दे दी।

एसआईटी के अधिकारियों ने बताया कि जांच के तहत राजीवरू से पहले भी पूछताछ की जा चुकी है। सोना चोरी प्रकरण की जांच के लिए केरल उच्च न्यायालय द्वारा एसआईटी गठित किए जाने के बाद मामले में ये ग्यारहवीं गिरफ्तारी है।