Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

रोहित शर्मा ने मराठी में लिए 'स्काई' के मजे, सीएम शिंदे और फडणवीस ने खूब लगाए ठहाके

Mumbai: स्वदेश लौटने के बाद से ही वर्ल्ड कप विनर भारतीय क्रिकेट टीम का सम्मान समारोह हो रहा है। शुक्रवार को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को महाराष्ट्र विधानसभा में आमंत्रित किया गया। रोहित शर्मा के साथ भारतीय सक्वॉयड में शामिल महाराष्ट्र केदूसरे खिलाड़ी जैसे सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भी इस दौरान सदन में मौजूद रहे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इन चैंपियंस का स्वागत किया। इस दौरान रोहित शर्मा ने महाराष्ट्र विधानसभा में मराठी में भाषण भी दिया।

महाराष्ट्र की उप-राजधानी नागपुर में पले-बढ़े रोहित शर्मा को जैसे ही अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए माइक पर आमंत्रित किया गया तो पूरा सदन उनके नाम से गूंज उठा। लगातार मुंबईच्या राजा रोहित शर्मा के जयकारे लगाए जा रहे थे। इससे पहले महाराष्ट्र की पारंपरिक नृत्य के बीच फूलों की वर्षा से चारों खिलाड़ियों का स्वागत हुआ। 

दो मिनट 41 सेकंड लंबे वीडियो में रोहित शर्मा ने सबसे पहले तो सभी को नमस्कार किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद किया। आगे बोलते हुए उन्होंने अपनी विश्व विजेता टीम की तारीफ की। वर्ल्ड कप जीत को एक सपना पूरा होने जैसा बताया। इस दौरान रोहित ने सूर्य कुमार यादव के कुछ ऐसे किस्से भी बताए जिसे सुन सदन में बैठा हर कोई ठहाके लगाता हुआ दिखाई दिया।