Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

असम के दीमा हसाओ में भारी बारिश से सड़क और रेल यातायात बाधित

असम के दीमा हसाओ जिले में लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई जगहों पर सड़क और रेल संपर्क टूट गया है। हाफलोंग में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोगों को बेवजह यात्रा न करने की सलाह दी गई है। 

क्षेत्र में बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और बाढ़ ने जिले के कई हिस्सों में लोगों को प्रभावित किया है। दीमा हसाओ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से चार मई तक बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलने को कहा है। 

हाफलोंग-सिलचर सड़क पर संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। हरंगाजाओ और मियुंगख्रो के बीच का हिस्सा बह गया है, जिसकी वजह से दोनों किनारों पर कई वाहन फंस गए हैं। हाफलोंग के रामनगर इलाके में कई जगहें पानी से लबालब भरी हुई हैं। संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी काट दी गई है। भूस्खलन और सुरंगों में पानी भरने से रेल यात्रा भी प्रभावित है। जिसके कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं है या कुछ समय के लिए रोक दी गई।