Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

लैंड फॉर जॉब स्कैम में राबड़ी-मीसा भारती को राहत

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के कथित घोटाले मामले में लालू परिवार को आज यानी शुक्रवार को राहत मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव की पेशी हुई. कोर्ट ने एक लाख के मुचलके पर अगली तारीख तक अंतरिम जमानत दी. राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव की ओर से जमानत याचिका दायर की गई थी. कोर्ट अब 28 फरवरी को आरोपियों की नियमित जमानत पर सुनवाई करेगी.

कोर्ट ने इस मामले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए राबड़ी देवी, हेमा यादव, मीसा भारती, अमित काटयाल, हृदयनंद चौधरी और अन्य को 9 फरवरी यानी आज कोर्ट में पेश होने को कहा था. प्रवर्तन निदेशालय ने इस कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच करते हुए हाल ही में 4751 पेज की चार्जशीट फाइल की थी. ईडीने चार्जशीट में रावड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, ह्रदयानंद चौधरी के साथ-साथ दो कंपनियों को भी आरोपी बनाया था.