Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

राजस्थान: कई हिस्सों में बारिश, 27 जून तक भारी बारिश का अनुमान

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हुई। जयपुर में सबसे ज्यादा 46.4 मिलीमीटर बारिश हुई। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जबकि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के बारां, कोटा और आसपास के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 और 27 जून के लिए बीकानेर, हनुमानगढ़ और चूरू के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।