Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Rajasthan: चूरू से बीजेपी सांसद राहुल कस्वां ने दिया इस्तीफा, टिकट कटने के बाद कांग्रेस में शामिल

New Delhi: राजस्थान के चूरू से सांसद राहुल कस्वां ने सोमवार को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया और इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने के बाद राहुल कस्वां ने कहा, 'मैं कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करता हूं। आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर मेरी जो जनभावनाएं मेरी लोकसभा सीट के प्रति थीं, जिसमें किसान के मुद्दे सहित अन्य मुद्दे रहे हैं। मेरे लोकसभा सीट के लोगों की आवाज को सुनते हुए मैं आगे वैसे ही काम करता रहूंगा।'

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र  का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझे 10 वर्षों तक चूरू लोकसभा परिवार की सेवा करने का अवसर दिया। विशेष आभार मेरे चूरू लोकसभा परिवार को, जिन्होंने मुझे सदैव बहुमूल्य साथ, सहयोग और आशीर्वाद दिया है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगर इस तरह की मानसिकता वाले लोग पार्टी में शामिल होते रहे तो बीजेपी सत्ता से बाहर हो जाएगी। बीजेपी ने चूरू लोकसभा सीट से दो बार के सांसद कस्वां की जगह पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया को टिकट दिया है।