Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

तमिलनाडु में बारिश की मार, केंद्रीय टीम कर सकती है बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा

दक्षिणी तमिलनाडु में भारी बारिश से 10 लोगों की मौत हो गई हैं। बारिश के कारण ट्रेनें ठप है। हालात ऐसे है कि लोग परिवार के साथ कई दिनों से रास्तों में फंसे हुए है। पिछले दो दिनों में दक्षिण तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश और बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय टीम बुधवार को तमिलनाडु का दौरा कर सकती है। 

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन भी आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले थे। जिसे गुरुवार के लिए टाल दिया गया है। 17 और 18 दिसंबर को हुई रिकॉर्ड बारिश ने तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, तेनकासी और कन्याकुमारी जिले के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। बारिश की वजह से 10 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

सीएम स्टालिन ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और चल रहे बचाव प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए बारिश से प्रभावित जिलों के लिए 2,000 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत कीमांग की। सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समेत केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियां राहत और पुनर्वास कार्यों में लगी हुई हैं।