Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

Odisha: पीएम मोदी का संबलपुर दौरा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तैयारियों की समीक्षा की

Sambalpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के संबलपुर का दौरा करेंगे। पीएम के पहुंचने से पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संबलपुर रेलवे स्टेशन पर तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईएम-संबलपुर के नए परिसर समेत राज्य में 68,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण करने के लिए शनिवार दोपहर ओडिशा पहुंचेंगे।

अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री शनिवार दोपहर करीब एक बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर आईआईएम-संबलपुर कैंपस जाएंगे। पीएम मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्यपाल रघुबर दास और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी होंगे।

400 करोड़ रुपये की लागत से बने कैंपस के उद्धाटन के अलावा पीएम मोदी 68,000 करोड़ रुपये की लागत के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टों का अनावरण भी करेंगे। ये परियोजनाएं बिजली, सड़क और रेलवे जैसे कई सेक्टरों में हैं।

अधिकारियों के मुताबिक गुवाहाटी रवाना होने से पहले पीएम मोदी दोपहर करीब तीन बजे रेमेड ग्राउंड में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि पीएम के दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।