Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

राहुल गांधी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में किया रोड शो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के वायनाड में रोड शो किया। राहुल गांधी दूसरी बार वायनाड लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। राहुल गांधी 15 और 16 अप्रैल को वायनाड में पार्टी के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी कन्नूर, त्रिशूर और तिरुवनंतपुरम समेत केरल के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक रैली करेंगे। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान वायनाड में 4,31,770 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी। केरल की 20 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती चार जून को होगी।