Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

Bihar: प्रदेश महासचिव पंकज यादव को बदमाशों ने गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

बिहार के मुंगेर जिले के सफियासराय थाना एरिया में राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान कुछ बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।

मुंगेर के एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि आरजेडी के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को बदमाशों ने एयरपोर्ट मैदान में मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया है। 

उन्होंने बताया कि पंकज यादव को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के मुताबिक, उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।