Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

गया लोकसभा सीट से RJD प्रत्याशी कुमार सर्वजीत ने नामांकन दाखिल किया

पूर्व मंत्री और आरजेडी प्रत्याशी कुमार सर्वजीत ने गुरुवार को गया लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। सर्वजीत ने कहा, "मुझे उम्मीदवार बनाने के लिए मैं गया के सभी लोगों प्रणाम करता हूं। मुझे विश्वास है कि गया की महान जनता यहां के विकास के लिए हमें जीत दिलाएंगे।"

बोधगया के गया के दिवंगत सांसद राजेश कुमार के बेटे को आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने लोकसभा सीट के लिए पार्टी का टिकट दिया है।  49 साल के कुमार सर्वजीत अभी गया के मौजूदा विधायक भी हैं। आरजेडी उम्मीदवार कुमार सर्वजीत का मुकाबला एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी  से होगा। मांझी 2014 से गया से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जब वे जेडीयू के उम्मीदवार थे, लेकिन तीसरे स्थान पर रहे थे।