Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

RJD सांसद ने SC को दिया धन्यवाद, कहा- इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में सच्चाई सामने आई

Patna: आरजेडी सांसद मनोज झा ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी स्वतंत्र भारत की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। वे अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रहे थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट का शुक्र है कि मामला बाहर आ गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद चुनावी बॉन्ड के अथॉराइज्ड सेलर भारतीय स्टेट बैंक ने 12 मार्च को चुनाव आयोग के साथ डेटा शेयर किया था।

चुनाव आयोग ने एसबीआई की तरफ से दिए गए आंकड़ों को दो हिस्सों में अपलोड किया है। ईसी की लिस्ट के मुताबिक फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज ने संभवत: सबसे ज्यादा 1,368 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे। इसके बाद मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने 966 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे। फ्यूचर गेमिंग की जांच मार्च 2022 में प्रवर्तन निदेशालय ने की थी।