Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

CM मान ने पार्टी के उम्मीदवार और स्थानीय विधायकों के साथ बैठक की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को एएपी के अमृतसर सीट से उम्मीदवार और उस इलाके के विधायकों के साथ बैठक की। पंजाब में एएपी के प्रचार प्रभारी मान ने विधायकों से उनके निर्वाचन क्षेत्रों के बारे में फीडबैक लिया। मान ने अमृतसर सीट की रणनीति पर भी चर्चा की। बैठक के बाद अमृतसर से एएपी उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा, "आज मुख्यमंत्री ने अमृतसर के विधायकों और उम्मीदवारों के साथ बैठक की। बैठक में हमने अमृतसर सीट जीतने की रणनीति बनाई है।"

उन्होंने कहा, "अमृतसर में उद्योग खत्म हो गए हैं, हमें उन्हें फिर से शुरू करना होगा और व्यापार को मजबूत करना होगा। वहां कोई स्टेडियम या कुछ भी नहीं है। पिछले सांसदों ने अमृतसर के लिए कुछ नहीं किया। अमृतसर हवाई अड्डे पर कोई कार्गो टर्मिनल नहीं है। ये बडी जरूरत है।"

मान लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए एएपी उम्मीदवारों और विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं। वो पहले एएपी के पटियाला, फरीदकोट, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब उम्मीदवारों और स्थानीय पार्टी विधायकों से मिल चुके हैं। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए एक जून को मतदान होगा।