Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

प्रियंका गांधी वाड्रा और डिंपल यादव आज वाराणसी में करेंगी रोड शो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और एसपी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ‘विपक्षी गुट इंडिया’ के उम्मीदवार अजय राय के समर्थन में वाराणसी में रोड शो करेंगी।

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि रोड शो दुर्गाकुंड मंदिर से शुरू होगा और लंका होते हुए रविदास मंदिर में दर्शन करने के बाद खत्म होगा।

उन्होंने कहा कि रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा और डिंपल यादव काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंहद्वार पर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगी।

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं का ये संयुक्त रोड शो कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू होगा ।

कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि बाबतपुर हवाई अड्डे से उतरने के बाद प्रियंका गांधी और डिंपल यादव रोड शो से पहले बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करने भी जा सकती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और यहां सातवें और आखिरी फेज में एक जून को वोटिंग होगा ।

पीएम मोदी और अजय राय के अलावा, मायावती की बीएसपी ने इस सीट से अतहर जमाल लारी को अपना उम्मीदवार बनाया है।