Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

प्रियंका ने वायनाड में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, नए उप-राष्ट्रपति को दी बधाई

Kerala: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को सी.पी. राधाकृष्णन के 15वें उप-राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी। राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।’’

प्रियंका गांधी गुरुवार रात अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड पहुंची जहां शुक्रवार को उन्होंने एक लंबित सड़क परियोजना का भी निरीक्षण किया ताकि मंजूरी संबंधी मुद्दों सहित देरी के कारणों को समझा जा सके। पूझीथोडे-पडिंजरथरा सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के बाद उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और अधिकारी मंजूरी के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से संपर्क करने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद देखना चाहती थी कि सड़क अभी कहां है, प्रगति क्या है, और क्या मुद्दे और आपत्तियां हैं। मैं अच्छी तरह अवगत हो गई हूं।’’ प्रियंका गांधी ने प्रस्तावित मेप्पाडी सुरंग सड़क के बारे में कहा कि यह इसकी तत्काल आवश्यकता है क्योंकि लोग वास्तव में परेशान हैं।

उनका कहना था, ‘‘लोगों की ज़रूरतों को पूरा करते हुए, पारिस्थितिकी और पर्यावरण संबंधी चिंताओं पर भी विचार करना होगा। एक संतुलन बनाना होगा। लोगों के लिए चिकित्सा और अन्य सुविधाओं तक पहुंचना बेहद ज़रूरी है, जिन तक वे आज भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।’’