Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

गिर नेशनल पार्क में एक वोटर के लिए बना पोलिंग बूथ

गुजरात के गिर नेशनल पार्क में सिर्फ एक वोटर के लिए पोलिंग बूथ बनता है। चुनाव आयोग 2002 के बाद से हर चुनाव में यहां इकलौते वोटर के लिए पोलिंग बूथ बनाता है। ये इकलौते वोटर जंगल में बने शिव मंदिर के पुजारी महंत हरिदासजी उदासीन हैं। जंगल में पंचायत के निर्देश पर शिव मंदिर बनाया गया था। पुजारी हरिदास सिर्फ अपने लिए की जाने वाली खास व्यवस्था के लिए आभारी हैं। उन्होंने सभी वोटर से चुनाव में हिस्सा लेने की अपील की है। जंगल में सात मई को बूथ बनाने की तैयारी की गई है। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए उसी दिन वोटिंग होगी।