Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

MP: जबलपुर में शुक्रवार की वोटिंग के लिए पोलिंग स्टाफ रवाना, सुरक्षा सख्त

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर में पोलिंग स्टाफ तैयारियां पूरी करने में जुटा है। जबलपुल में शुक्रवार 19 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं। जिले के 2,139 पोलिंग स्टेशनों पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। वोटिंग को लाइव स्ट्रीम करने के लिए पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग के इंतजाम किए गए हैं। 

जबलपुर के एएसपी सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक जिले में करीब साढ़े 8 हजार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। कई जगह केंद्रीय बलों के जवान भी भेजे गए हैं। मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से पहले चरण में जबलपुर समेत बालाघाट, छिंदवाड़ा, मांडला, शहडोल और सीधी को मिलाकर कुल छह लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।