Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

J&K: लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस, सीआरपीएफ ने की मॉक ड्रिल

जम्मू में शुक्रवार को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर मॉक ड्रिल की। ये मॉक सिक्योरिटी ड्रिल लोगों के बीत शांति और सुरक्षा का संदेश देने के लिए थी। 

मॉक ड्रिल में 100 से ज्यादा पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने कैनाल रोड से ज्वेल चौक और तालाब तिल्लो इलाकों से गुजरते हुए फ्लैग मार्च निकाला।

जम्मू नॉर्थ के एसपी शिवम सिद्धार्थ ने कहा कि प्रशासन, अर्धसैनिक बल मिलकर मॉक ड्रिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए किया जा रहा है।