Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

त्रिपुरा में स्वतंत्रता दिवस पर हमले की साजिश नाकाम, विस्फोटक बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Tripura: त्रिपुरा में पुलिस ने विस्फोटक बरामद किए और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर स्वतंत्रता दिवस पर एक बड़े हमले की साजिश को विफल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम उत्तरी त्रिपुरा के वंघमुन में इन लोगों को रोका गया। पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार राय ने बताया कि नवगठित संगठन ‘त्रिपुरा यूनाइटेड नेशनल फोर्स’ (टीयूएनएफ) के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और उनके वाहन से 14 इलेक्ट्रिक विस्फोटक और नियोजेल विस्फोटक बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान असम के कटलीछेरा निवासी धनंजय रियांग और उत्तरी त्रिपुरा के दमछेरा स्थित कास्को निवासी सदाई नंदा रियांग के रूप में हुई है। राय ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से पता चला है कि उन्होंने राज्य को अस्थिर करने की साजिश रची थी जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए पुलिसकर्मियों की हत्या करना, पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाना, हथियार और गोला-बारूद छीनना था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस त्वरित कार्रवाई ने सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी घटना को टाल दिया।’’