Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

राजस्थान में वैट कम करने की मांग को लेकर पेट्रोल पंपों पर हड़ताल जारी, लोग परेशान

राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। सोमवार को जालौर और सांचौर जिले में पेट्रोल पंप बंद रहे। पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) दरों में कटौती की मांग को लेकर पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल कर रहे हैं। पेट्रोल पंप आपातकालीन सेवाओं में लगी गाड़ियों को छोड़कर किसी भी गाड़ी में पेट्रोल नहीं भर रहे हैं। 

गुजरात में पेट्रोल-डीजल के रेट छह से 10 रुपये कम हैं, जिसके चलते राजस्थान बॉर्डर पर कई पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं के चलते जयपुर समेत राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में आज पेट्रोल पंप खुले हैं।

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, सांकेतिक हड़ताल 10 मार्च को सुबह छह बजे से शुरू हुई थी और 12 मार्च को सुबह छह बजे तक जारी रहेगी। हड़ताल के तहत राज्य में पेट्रोलियम डीलर न तो कोई ईंधन खरीदेंगे और न ही बेचेंगे। एसोसिएशन ने कहा कि वे सोमवार को शहर में प्रदर्शन भी करेंगे।