Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

तमिलनाडु के पोटालूरानी के लोगों ने लोकसभा चुनाव का किया बहिष्कार

तमिलनाडु के पोटालूरानी के लोगों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की धमकी दी है। उन्होंने फिश वेस्ट प्लांटों को बंद करने की मांग करते हुए ब्लैक फ्लैग मार्च निकाला।

फिश वेस्ट प्रॉसेसिंग प्लांट से काफी बदबू निकलती है जो आस-पास के इलाके में फैलती है जिससे उनका वहां रहना मुश्किल हो जाता है। वे इलाके के कम से कम तीन प्लांटों को बंद करने की मांग को लेकर लंबे वक्त से काले झंडे दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पोटालूरानी गांव में 650 से ज्यादा परिवार रहते हैं। गांव में 1,100 से ज्यादा वोटर हैं।