Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जनता ने भूपेश बघेल की कुशासित सरकार को उखाड़ फेंका, बिलासपुर में बोले अमित शाह

Chhattisgarh: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार तोखन साहू के समर्थन में रैली की।

इस दौरान उन्होंने कहा, "आपने प्रधानमंत्री मोदी जी के निवेदन को सुना, समझा। हम सबके निवेदन को आपने समझा और आपने बघेल की कुशासित सरकार को उखाड़ फेंका और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई। इसके लिए आप सबका विशेष आभार, क्योंकि हम सुशासन के काल में चल रहे हैं।"

कांग्रेस ने बिलासपुर से बीजेपी के तोखन साहू के खिलाफ देवेंद्र यादव को मैदान में उतारा है। बिलासपुर में तीसरे चरण में सात मई को वोटिंग होगी।