Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

Gujarat: पाटन को मिला आधुनिक बस पोर्ट, करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

Gujarat: गुजरात के उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने पाटन में आधुनिक बस पोर्ट का उद्घाटन किया। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अत्याधुनिक बस पोर्ट में यात्रियों के लिए एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बस पोर्ट में बड़ा बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय, आरक्षण केंद्र, फूड कोर्ट, रेस्ट रूम और दूसरी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिलेगा। पाटन में शुरू हुआ यह आधुनिक बस पोर्ट अब न सिर्फ यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई रफ्तार देगा।

गुजरात के उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा,  "ये जो 20 हजार यात्री हैं, उनके अलावा आने वाले एक वर्ष में 25 प्रतिशत और यात्रियों की वृद्धि करने का भी मजबूत संकल्प लिया गया है। गुजरात एसटी पाटण के नागरिकों की सेवा में इसी प्रकार तत्परता से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।"