Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

पंजाब में 20 अक्टूबर से पहले होंगे पंचायती चुनाव, अधिसूचना जारी

पंजाब में 14 से 20 अक्टूबर के बीच में पंचायतों के चुनाव हो जाएंगे। इसकी मंजूरी ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने एक अधिसूचना जारी करके दे दी है। जल्द ही राज्य चुनाव आयोग चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी करेगा। माना जा रहा है कि यह चुनाव 14 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक होंगे। 

बता दें कि पंजाब में लंबे समय से पंचायतों क चुनाव लंबित है और कई पंचायतों ने ये चुनाव करवाने को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया हुआ है। हाल ही में इसी तरह के एक केस में हाई कोर्ट में चुनाव में देरी को लेकर कारण भी पूछे जिससे सरकार की काफी फजीहत हुई। इसी कारण एकदम से चुनाव करवाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।