Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

राजस्थान के कोटपूतली में पीएम मोदी आज रैली को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के कोटपूतली में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बीजेपी प्रवक्ता ने बताया कि पीएम मोदी जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार राव राजेंद्र सिंह के समर्थन में कोटपूतली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम संयोजक अरुण चतुर्वेदी के मुताबिक पीएम मोदी कोटपूतली में एकलव्य डेंटल मेडिकल कॉलेज के सामने मोलाहेड़ा गांव में सभास्थल पर पहुंचेंगे। चुनाव की घोषणा के बाद से राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री की यह पहली रैली होगी।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव 19 और 26 अप्रैल को दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 12 सीटों - गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 सीटों - टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में वोट डाले जाएंगे।