Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पीएम मोदी की उधमपुर में रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उधमपुर में चुनाव प्रचार करेंगे, इसके लिए ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध सहित सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। मोदी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के लिए प्रचार करेंगे। सिंह चुनाव के पहले चरण में जम्मू कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने खतरे की आशंका के मद्देनजर रैली में शामिल होने वाले लोगों और सुरक्षा कर्मियों के लिए परामर्श और मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है।


इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां कांग्रेस ने चौधरी लाल सिंह को और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने पूर्व विधायक जी. एम. सरूरी को सीनियर बीजेपी नेता के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। जितेंद्र सिंह ने 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को हराकर उधमपुर लोकसभा सीट बरकरार रखी थी। सिंह ने 2014 में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद को 60,976 वोटों के अंतर से हराया था।

यात्रियों की निगरानी के लिए अतिरिक्त जांच चौकियां स्थापित करने के साथ ही जम्मू-उधमपुर राजमार्ग और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। उधमपुर की डीएम सलोनी राय ने एक आदेश जारी कर जिले में मानवरहित हवाई वाहन और ड्रोन सहित किसी भी प्रकार के विमानन उपकरणों की उड़ान पर रोक लगा दी। उधमपुर लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।