Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

चंद्रबाबू नायडू के शपथ समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, चिरंजीवी और पवन कल्याण से की मुलाकात

Andhra Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। विजयवाड़ा के बाहरी इलाके केसरापल्ली में गन्नावरम हवाई अड्डे पर आयोजित इस समारोह में दक्षिण भारत की मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं। 

पीएम मोदी को फिल्म स्टार चिरंजीवी, पवन कल्याण और तमिल सुपरस्टार रजनीकांत से बात करते देखा गया। प्रधानमंत्री ने तेलुगु फिल्म स्टार बालकृष्ण से भी मुलाकात की।