Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

PM मोदी ने इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें पीएम मोदी ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की और डिफेंस इंडस्ट्री सहयोग को और बढ़ाने की उम्मीद जताई।

जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी शुक्रवार सुबह इटली पहुंचे थे। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद ये उनकी पहली विदेश यात्रा है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की और डिफेंस इंडस्ट्री सहयोग को और बढ़ाने की उम्मीद जताई।"

दोनों नेताओं ने इस साल के अंत में इटली के विमानवाहक पोत आईटीएस कैवूर और प्रशिक्षण जहाज आईटीएस वेस्पुची की भारत यात्रा का स्वागत किया।

मोदी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली अभियान में भारतीय सेना के योगदान को मान्यता देने के लिए इटली सरकार को धन्यवाद दिया और बताया कि भारत इटली के मोंटोन में यशवंत घाडगे स्मारक को अपग्रेड करेगा।