Breaking News

जम्मू कश्मीरः कठुआ से एक ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, आतंकियों की मदद का आरोप     |   सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |   वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई     |  

PM मोदी ने कुवैत में आग लगने की घटना के बाद समीक्षा बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत में आग लगने से कई भारतीयों की मौत के बाद समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया। 

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह राहत कामों की निगरानी करने और शवों को तुरंत वापस लाने के लिए कुवैत जा रहे हैं। 

मोदी ने घटना पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की। 

बयान में कहा गया कि बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, उप विदेश मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद कुमार मिश्र, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और विदेश सचिव विनय क्वात्रा समेत दूसरे सीनियर अधिकारी मौजूद थे। 

कुवैत के अधिकारियों के अनुसार तड़के  बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें विदेशी कर्मचारी रहते थे। 

उन्होंने बताया कि इस घटना में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर भारतीय थे और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।