Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

PM मोदी ने पुरी में रोड शो किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पुरी में रोड शो किया। प्रधानमंत्री ने यह रोड शो पुरी से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार संबित पात्रा के समर्थन में किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ओडिशा पहुंचे थे। ओडिशा में लोकसभा के साथ साथ विधानसभा चुनावों की वोटिंग भी हो रही है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच पिछले दो हफ्तों में प्रधानमंत्री मोदी का यह तीसरा दौरा है।

राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के पहले फेज की वोटिंग 13 मई को हुई थी जबकि दूसरे फेज की वोटिंग 20 मई को हो रही है। बाकी दो फेजों की वोटिंग 25 मई और एक जून को होगी।