Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

पीएम मोदी ने की हल्दी बोर्ड की घोषणा, निज़ामाबाद के किसान ने 12 साल बाद पहनी चप्पल

तेलंगाना के निज़ामाबाद जिले के 71 साल के किसान ने नंगे पैर चलने की अपनी 12 साल पुरानी जिद छोड़ दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महबूबनगर दौरे में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की स्थापना के वादे को अमली जामा पहनाने की वजह से उन्होंने ऐसा किया।

तेलंगाना के पालेम गांव के मूल निवासी मनोहर रेड्डी नाम के हल्दी किसान ने 2011 में जूते-चप्पल छोड़ने का फैसला किया था और कसम खाई थी कि जब तक राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड नहीं बन जाता, तब तक वे नंगे पैर ही रहेंगे। रेड्डी की जिद इतने साल बाद रंग लाई है। उन्होंने आखिरकार चप्पलें फिर से पहन ली हैं।

मनोहर रेड्डी ने कहा, "मैंने हल्दी बोर्ड का समर्थन करने की कसम खाई है और पिछले 12 साल से मैं नंगे पैर चल रहा हूं और इसके लिए लड़ रहा हूं। मैंने कई गांवों का दौरा किया और हर गांव में किसानों से मुलाकात की। यहां तक ​​कि दिल्ली में धरना भी दिया। हमने मुद्दे उठाए केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ हल्दी किसानों की बातचीत और उन्होंने हल्दी बोर्ड की बनाने का ऐलान किया है।"