Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

'शुभेंदु लोगों से गहराई से जुड़े हैं', मुख्यमंत्री को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए बोले पीएम मोदी

Kolkata: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ लेने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि वो (अधिकारी) लोगों से गहराई से जुड़े रहे हैं तथा उनकी आकांक्षाओं को समझते हैं। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने वाले बीजेपी के पहले नेता हैं।

उन्होंने ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में शपथ ली। मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई।

उन्होंने ऐसे नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जो लोगों से गहराई से जुड़े रहे हैं और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’ मोदी ने अपने संदेश के साथ दो तस्वीरें भी साझा कीं जिनमें से एक में शुभेंदु अधिकारी शपथ लेते नजर आ रहे हैं और उनके पीछे देवी दुर्गा की तस्वीर है। दूसरी तस्वीर में मोदी उन्हें बधाई देते हुए दिख रहे हैं।