Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Bihar: चुनावी रण में उतरे पीएम मोदी, समस्तीपुर से करेंगे चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को समस्तीपुर से बिहार में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ये प्रधानमंत्री मोदी की पहली जनसभा होगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और नित्यानंद राय ने गुरुवार को जेडीयू अध्यक्ष संजय झा के साथ चुनावी तैयारियों का जायजा लिया और एनडीए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, नित्यानंद राय, जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित आला नेता इस मौके पर मौजूद रहेंगे। मोदी समस्तीपुर जिले में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली कर्पूरी ग्राम में पहली रैली को संबोधित करने से पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।