Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ब्रेक फेल ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत, 18 घायल

Maharashtra: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कम से कम 20 वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि यह घटना रायगढ़ जिले के खालापुर तालुका में खोपोली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अदोशी टनल के पास हुई। उन्होंने बताया, ‘‘ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसने बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कार सहित कम से कम 20 वाहनों को टक्कर मारी, जिससे 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नवी मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।’’ 

अधिकारी ने बताया, ‘‘चालक को खोपोली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि, चिकित्सा जांच में पुष्टि हुई कि घटना के समय वह शराब के नशे में नहीं था। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।’’