Breaking News

गाजियाबाद: इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां     |   काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी     |   बंगाल विधानसभा चुनाव: हावड़ा में वोटिंग के दौरान हंगामा     |   दिल्ली-NCR में बदला मौसम, सुबह-सुबह बारिश शुरू     |   पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग आज     |  

उमर अब्दुल्ला सबसे कन्फ्यूज आदमी हैं, बीजेपी नेता तरुण चुघ का बयान

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी तरुण चुघ ने शनिवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को "सबसे भ्रमित नेता" कहा।

मेंढर में उन्होंने कहा,"सबसे बड़े कन्फ्यूज्ड नेता के रूप में उमर अब्दुल्ला साहब खड़े हैं। कभी कहते हैं जेल से बाहर नहीं आऊंगा, कभी कहते हैं दाढ़ी नहीं कटवाऊंगा। कभी कहते हैं मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा फिर लोकसभा लड़ते हैं। फिर कहते हैं विधानसभा नहीं लडूंगा फिर एक जगह छोड़कर दो जगह से लड़ते हैं। फिर कहते हैं कि कांग्रेस से समझौता नहीं करूंगा,

कांग्रेस से समझौता करते हैं। फिर कहते हैं स्टेट हुड नहीं लाऊंगा फिर कहते हैं स्टेट हुड वापस लाऊंगा। कभी कहते हैं 370 टूट गया है, वापस नहीं आ सकता है। महा कन्फ्यूज व्यक्ति हैं, उन्होंने सरेआम कहा है कि हम रिजर्वेशन वापस लेंगे। मैं उमर अब्दुल साहब को कहना चाहता हूं कि इतनी घटिया सोच को त्याग दें।"