Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

ओला इलेक्ट्रिक के सीएमडी भाविश अग्रवाल: फायदे के लिए रोडमैप तैयार है

ओला कंपनी के संस्थापक और सीएमडी भाविश अग्रवाल के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक का कारोबार में फायदे के लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है। इलेक्ट्रिक कार बनाने की योजना रोक दी गई है।

उन्होंने बताया, कंपनी ने पिछले हफ्ते इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में कदम रखा है। वैसे उत्पाद बनाए जाएंगे, जिनकी देश के लोगों को जरूरत है। इनमें बड़ी संख्या में दोपहिया और तिपहिया गाड़ियां शामिल हैं।

उन्होंने कहा, इस वित्तीय साल की पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का ऑटोमोटिव सेगमेंट ईबीआईटीडीए के लगभग ब्रेक-ईवन पर था। लेकिन सरकार को पीएलआई नियमों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया में बदलाव के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये देने पड़े।

पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का शुद्ध घाटा बढ़कर 347 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में 267 करोड़ रुपये का नुकसान था।