Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

ओडिशा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से चार दिन की यात्रा पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात जुलाई को पुरी में रथ यात्रा में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति मुर्मू छह से नौ जुलाई तक ओडिशा का दौरा करेंगी। 

वे छह जुलाई को भुवनेश्वर में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 96वीं पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी। आठ जुलाई को वे उदयगिरि गुफाओं का दौरा करेंगी और विभूति कानूनगो कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट्स और उत्कल यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर के छात्रों के साथ बातचीत करेंगी।

उसी दिन, वे भुवनेश्वर के पास हरिदामाडा गांव में ब्रह्मा कुमारियों के डिवाइन रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन करेंगी और 'लाइफस्टाइल फॉर सस्टेनेबिलिटी' अभियान शुरू करेंगी। राष्ट्रपति नौ जुलाई को भुवनेश्वर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईएसईआर) के 13वें स्नातक समारोह में भाग लेंगे।

कटक-भुवनेश्वर के पुलिस आयुक्त संजीव पांडा ने कहा कि रथ यात्रा के  सुचारू संचालन के लिए पुरी और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. महोत्सव में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।